Breaking Newsअन्य

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, बोले— खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि ‘खेलो बढ़ो अभियान’ के तहत सांसद कप और विधायक कप जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के हर विधानसभा और तहसील स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रयास का परिणाम है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी क्रिकेट, ओलंपिक और खेलो इंडिया जैसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हमारी बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं।” इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़, उनके पिता नरसिंह और भाई महेन्द्र सिंह का सम्मान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

Related posts

महोबा में गरबा-डांडिया के साथ तलवारबाजी, 350 से ज्यादा महिलाओं ने दिया आत्मरक्षा का संदेश!

khabarsamayper

मंदसौर के बाद अब नरसिंहपुर में 26 मई को होगा आगामी कृषि उद्योग समागम

khabarsamayper

प्रधानमंत्री ने आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक लोगों से अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने तथा एक टिकाऊ धरती के प्रति योगदान देने का आग्रह किया

khabarsamayper

Leave a Comment