Breaking News

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा द इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

सीसीआई ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा द इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (अल्ट्राटेक/अधिग्रहणकर्ता) द्वारा (i) इंडिया सीमेंट्स और श्री शारदा लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटरों और प्रमोटर समूह के सदस्यों से इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (इंडिया सीमेंट्स/लक्ष्य) की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 32.72 प्रतिशत और (ii) ओपन ऑफर के माध्यम से इंडिया सीमेंट्स की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 26 प्रतिशत तक अधिग्रहण शामिल है।

अल्ट्राटेक भारत में एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है और यह भारत में ग्रे सीमेंट, व्हाइट सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट, क्लिंकर और बिल्डिंग उत्पादों का निर्माण और व्यवसाय करती है। अल्ट्राटेक भारत में बिल्डिंग सॉल्यूशन के प्रावधान में भी लगी हुई है। अल्ट्राटेक ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है, जो एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है।

इंडिया सीमेंट्स भारत में एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है और यह कोर और नॉन-कोर दोनों तरह के व्यवसायों का संचालन करती है। इंडिया सीमेंट्स का मुख्य व्यवसाय ग्रे सीमेंट और रेडी मिक्स कंक्रीट का निर्माण और बिक्री है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

Related posts

राज्यपाल द्वारा वन एवं जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

khabarsamayper

छतरपुर में डिजिटल जनगणना शुरू: प्रगणक घर-घर पहुंचकर कर रहे मकानों का सर्वे

khabarsamayper

एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें: कलेक्टर

khabarsamayper

Leave a Comment