Breaking Newsअन्य

छतरपुर में डिजिटल जनगणना शुरू: प्रगणक घर-घर पहुंचकर कर रहे मकानों का सर्वे

छतरपुर जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 1 मई से मकानों के सूचीकरण और गणना का कार्य शुरू हो गया है, जो 30 मई 2026 तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने जनगणना सुपरवाइजरों और प्रगणकों को मार्गदर्शन देते हुए कार्य का शुभारंभ किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलेभर में एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों द्वारा फील्ड में निरीक्षण कर कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। नगर परिषद खजुराहो, बड़ामलहरा, गढ़ी मलहरा, हरपालपुर, सटई, गौरीहार और बिजावर सहित कई क्षेत्रों में किट वितरण और सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके।

Related posts

बॉलीवुड से संजय दत्त यात्रा में पहुंचे

khabarsamayper

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की

khabarsamayper

लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायर कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व बाइक जब्त

khabarsamayper

Leave a Comment