Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को अपने मथुरा प्रवास के दौरान कन्हैया की लीला स्थली वृंदावन में स्वस्तिवाचन के साथ सांवरे सलोने ठाकुर जी और ठकुरानी श्री राधिका रानी के युगल विग्रह रूप “श्री बांके बिहारी लाल” के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बांके बिहारी लाल के दर्शन कर जीवन कृतार्थ हो गया। उन्होंने श्री बांके बिहारी से अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने और सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की।

कुल्हड वाली लस्सी का लिया आनंद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में दर्शन के बाद सपरिवार कुल्हड़ वाली लस्सी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हजारों की संख्या में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के बीच वृंदावन के भक्तिमय वातावरण ने लस्सी का आनंद दोगुना कर दिया। दुकानदार द्वारा लस्सी का पेमेंट यूपीआई से लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह नए और बदलते भारत का प्रतीक है।

Related posts

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य जहां पीपीपी मोड पर बन रहे मेडिकल कॉलेज — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

उमिता राहुल सिंह को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस सख्त: गुंडा, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों को थानों में बुलाकर दी कड़ी चेतावनी

khabarsamayper

Leave a Comment