Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेल्थ केयर, ऊर्जा और मैन्युफेक्चरिंग क्षेत्रों में निवेश एवं साझेदारी पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान दौरे के तीसरे दिन कोबे और ओसाका में प्रमुख औद्योगिक कम्पनियों के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेल्थ केयर, ऊर्जा और मैन्युफेक्चरिंग क्षेत्रों में निवेश एवं साझेदारी पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोबे स्थित हेल्थ केयर और डॉयग्नोस्टिक कम्पनी साइसमेक्स के अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैठक में मध्यप्रदेश में मेडिकल टेक्नोलॉजी और डॉयग्नोस्टिक उपकरण निर्माण की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे और कम्पनी की उत्पादन इकाई का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओसाका में पेनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से बैठक कर नवकरणीय ऊर्जा, बैट्री निर्माण और ई-मोबिलिटी सेक्टर में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति और अनुकूल निवेश माहौल पर भी जानकारी साझा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम को ओसाका में मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर इंटरैक्टिव रोड-शो में उद्योगपतियों से रू-ब-रू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में व्यापार अनुकूल नीतियों, अधोसंरचना विकास और उद्योगों के लिये उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24-25 फरवरी के लिये जापानी उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे।

Related posts

रीवा में फरवरी माह में शनिवार के अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने के निर्देश

khabarsamayper

20 मई को दवा दुकानें बंद, जन औषधि केंद्र और अस्पतालों की फार्मेसी रहेंगी खुली

khabarsamayper

ग्वालियर में इंस्टाग्राम फ्रॉड: 10 लाख डॉलर का लालच देकर विवाहित महिला से ठगी, जान से मारने की धमकी

khabarsamayper

Leave a Comment