Breaking News

सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर जिले में राजस्व वसूली अभियान प्रारंभ किया गया है

कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर जिले में राजस्व वसूली अभियान प्रारंभ किया गया है इसके पहले दिन ही सागर अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अदिति यादव, तहसीलदार श्रीमती सपना तिवारी, नायब तहसीलदार सुश्री ऋतु राय के द्वारा सागर अनुविभाग के अंतर्गत बड़े-बड़े बकायदाओं से संपर्क किया गया और उनकी कार्यालय में जाकर राजस्व वसूली एक दिन में 2 लाख से अधिक की गई। एसडीएम श्रीमती अदिति यादव ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर राजस्व वसूली की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि राजस्व अधिकारी समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री संदीप जी आर द्वारा दिए   निर्देशानुसार ग्राम राजोआ स्थित मध्यभारत एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया एवं डायवर्सन शेष वसूली राशि 63 हजार जमा कराई गई। इसी प्रकार आदि एजुकेशनल सोसायटी पथरिया हाट से 95 हजार 759 और रविंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार जैन द्वारा 75 हजार 362 रुपए की डायवर्सन वसूली की गई। इस प्रकार कुल राशि दो लाख 34 हजार 121 की राशि बसूल की गई। एसडीएम श्रीमती यादव ने बताया कि सागर की सभी बड़े बकायदाओं सहित अन्य छोटी बकायदाओं से भी राजस्व वसूली की जाएगी इसके लिए लगातार संपर्क कर वसूली की जाएगी।

Related posts

22 जुलाई को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम

khabarsamayper

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर हो रहे तेज गति से क्रियान्वयन से,

khabarsamayper

बारीगढ़ में कलेक्टर-एसपी का औचक निरीक्षण: स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

khabarsamayper

Leave a Comment