Breaking News

बालिका स्मोली के पिता श्री राहुल अवधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार माना

रविवार को बालाघाट से लालबर्रा निवासी 4 वर्षीय बालिका स्मोली अवधिया को उपचार के लिये पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स के लिये एयरलिफ्ट किया गया। आर्गन फेलियोर की समस्या से ग्रसित स्मोली का उपचार बालाघाट में चल रहा था। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकीय सलाह से बालिका स्मोली को उच्च स्तरीय उपचार के लिये भोपाल लाया गया।

बालिका स्मोली के पिता श्री राहुल अवधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार माना, जिनके प्रयासों से गरीब वर्ग के लिये विपरीत परिस्थितियों में पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि हम जैसे गरीब तबके के लोग बीमारी की स्थिति में उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवाएँ नहीं ले पाते हैं। आज मेरी बेटी के भोपाल में उपचार के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करायी गयी। इसके लिये मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालाघाट डॉ. मनोज पाण्डे ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से पीएमश्री एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी, जिससे बालिका स्लोमी को उच्च स्तरीय उपचार के लिये एम्स भोपाल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी नक्सल घटना में घायल शिव कुमार शर्मा को उपचार के लिये पीएमश्री एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया था।

Related posts

छतरपुर में थाना दिवस आयोजित, जमीनी विवादों के त्वरित समाधान पर जोर

khabarsamayper

ग्वालियर में करीब 350 एकड़ भूमि में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

khabarsamayper

भीषण गर्मी में सलैया पंचायत में जलसंकट गहराया, सरपंच की पहल से 850 परिवारों तक पहुंच रहा पानी

khabarsamayper

Leave a Comment