Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हास्य कलाकार और अभिनेता श्री कपिल शर्मा ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रख्यात हास्य कलाकार और अभिनेता श्री कपिल शर्मा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री कपिल शर्मा ने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुछ सप्ताह भोपाल में रहेंगे। अभिनेता श्री शर्मा ने कहा कि न सिर्फ भोपाल खूबसूरत शहर है बल्कि पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहाँ फिल्म निर्माण के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर अनुकूल वातावरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री कपिल शर्मा के साथी कलाकार भी उपस्थित थे।

Related posts

बुंदेलखंड के गौरव आचार्य दुर्गा चरण शुक्ल का 94 वर्ष की आयु में निधन

khabarsamayper

राजभवन में “कर्मयोगी बनें” विषय पर 28 मार्च 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

khabarsamayper

हमारी सेनाओं के साहस और शौर्य के प्रमाण दे दिए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आपरेशन सिंदूर रूकेगा नहीं, हमारे घर के किसी भी कोने में कोई भी आतंकवादी गतिविधि करेगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा।

khabarsamayper

Leave a Comment