Breaking News

ग्वालियर : लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में जिले में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी है। इस क्रम में सोमवार को ग्राम अकबरपुर मुंजप्ता स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 69 रकवा 3.344 हे. भूमि पर से शासकीय भूमि जिस पर अतिक्रमणकारियो द्वारा मकान बनाकर, दीवाल बनाकर, टीन शेड बनाकर, नीव भरकर अतिक्रमण किया गया था। इस शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को अनुविभागीय अधिकारी श्री अतुल सिंह के निर्देशन मे पुलिस थाना बहोडापुर एवं पुरानी छावनी के स्टॉफ की उपस्थिति मे हटवाया गया। अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि का बाजार मूल्य 6 करोड़ रुपये है।कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सतेन्द्र सिंह तोमर, नायब तहसीलदार वृत्त बहोडापुर, नगर पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह सिकरवार, जितेन्द्र सिंह तोमर थाना प्रभारी बहोडापुर व अन्य स्टॉफ, नगर निगम ग्वालियर से भवन अधिकारी यशवंत मैकले, मदाखलत अधिकारी केशव चौहान, क्षेत्राधिकारी विशाल गर्ग व राजस्व निरीक्षक वृत्त बहोडापुर संजय अगरैया, पटवारी ज्योति चौकरो, रांदीप राजावत, धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ, शेलेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

छतरपुर जिले में नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रवेशोत्सव अभियान चलाया गया

khabarsamayper

जनगणना 2027: गौरिहार तहसील ने सबसे पहले पूर्ण किया एचएलबी कार्य

khabarsamayper

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में मॉडल स्कूल टीटी नगर, भोपाल की वार्षिक शालेय पत्रिका “प्रस्तुति” का विमोचन किया

khabarsamayper

Leave a Comment