Breaking News

टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ प्लेसमेंट डे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि टीआईटी संस्थान में विद्यार्थियों में जो ऊर्जा देखने को मिल रही है, वह उत्साहवर्धक है। यहां किसानों और व्यवसाय से जुड़े परिवारों के बच्चें भी अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न संस्थानों में आकर्षक प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे इससे भी बड़े पैकेज प्राप्त करते हुए जीवन में प्रगति करेंगे। साथ ही राष्ट्र की सेवा करेंगे। विद्यार्थी अपना उद्योग और व्यवसाय भी स्थापित कर सकते हैं। बाबा महाकाल के साथ महालक्ष्मी की कृपा भी विद्यार्थियों पर होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थी श्री एलन मस्क को जानते होंगे जो कि एक बहुत सफल व्यक्ति होकर वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति के सीनियर एडवाइजर है। मेरी कामना है कि भारत के विद्यार्थी भी एलन मस्क जैसे व्यक्तित्व से आगे बढ़कर प्रगति करें और दुनिया में भारत का परचम लहराएं। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज ताकतवर माने जाने वाले देशों में सम्मान प्राप्त कर रहे हैं और भारत की साख को बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को टीआईटी (टेक्नोक्रेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) भोपाल में प्लेसमेंट डे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर टीआईटी के पदाधिकारी गण द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतीक स्वरूप कुछ विद्यार्थियों को प्लेसमेंट आदेश भी सौंपे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में इंस्टिट्यूट के शिक्षक गण, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में कहा आपात स्थिति को ध्यान में रखकर जिले के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 2 हजार लीटर डीजल व एक हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व रखें।

khabarsamayper

उज्जैन में शीघ्र आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ करवाने का अनुरोध

khabarsamayper

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया

khabarsamayper

Leave a Comment