Breaking News

आंगनवाड़ियों के बच्चों ने मंच से दी प्रस्तुतियां बच्चों की प्री-एजुकेशन को बेहतर

छतरपुर जिले में आंगनवाड़ियों को सुदृढ़ बनाने एवं बच्चों की प्री-एजुकेशन को बेहतर बनाने पिछले 1 साल में जिले के 500 आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित प्री प्राइमरी एजुकेशन प्रणाली के अंतर्गत इन आंगनवाड़ी केन्द्रों में सीख रहे बच्चों के लिए बचपन मनाओ वार्षिकोत्सव वातायन-2 का आयोजन किया गया। एजुकेशन फाऊंडेशन के तकनीकी सहायता से संचालित जिले के 500 आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिन बच्चों ने विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय परफॉर्म किया उन बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय बचपन मनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ियों के नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने एक मंच प्रदान करना था। आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों ने मंच के माध्यम से बेहिचक अभूतपूर्व उत्साह के साथ विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने दीप्रज्वलन कर किया। इस दौरान जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता पाठक, जिला पंचायत सदस्य श्री उमा बुंदेला, सीएमओ सुश्री माधुरी शर्मा, ब्रह्मकुमारी आश्रम से बहन रीना महिला शक्ति मंचशीन रहीं। साथ ही सीडीपीयू महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जीतेंद्र गुप्ता, सिटी मिशन मैनेजर श्री सीपी गुप्ता, डीपीएम श्री राजेंद्र खरे, एजुकेशन फाऊंडेशन की ओर से श्री सौगत बनर्जी,श्री नितिन जड़िया,श्री प्रमोद नायक एवं सहित जिलेवार के सीडीपीयू, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता एवं बच्चे उपस्थित रहे।

जिले में आंगनवाड़ियों में किए प्रयासों से ही बच्चों की परफॉर्मेंस में देखा गया कि शैक्षणिक एवं बच्चों का स्किल स्तर कितना बढ़ा है। आंगनवाड़ी के बच्चों में शैक्षणिक गुण विकसित करने और उनकी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें तैयार कर पहली बार मंच प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आंगनवाड़ी में हुए बदलाव एवं स्वच्छता पर केंद्रीय गाने का प्रस्तुतिकरण किया गया। साथ ही बच्चों को आंगनवाड़ी भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों के समूहों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त का वितरण किया गया। जिसका वर्चुअल प्रसारण दिखाया गया। विधायक छतरपुर श्री मति ललिता यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी मातृ शक्तियों को शुभकामनाएं दी एवं विभिन्न विभागों के द्वारा महिलाओं के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले में चिन्हांकित जेण्डर चैंपियन, विभागीय उत्कृष्टता के लिए पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में अब तक मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग ने 3 हजार 756 पदों पर भर्ती की है।

khabarsamayper

भोपाल में बड़ा एक्शन: चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और शेयर करने पर 8 थानों में FIR, केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर छापेमारी

khabarsamayper

बिहार: जंजीर में बंधकर चुनावी प्रचार करते दिखे संजय संघर्ष सिंह

khabarsamayper

Leave a Comment