Breaking Newsअन्य

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख से ज्यादा की ठगी! लवकुशनगर पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े

छतरपुर के लवकुशनगर में टेलीग्राम के जरिए वर्क फ्रॉम होम, गूगल रेटिंग और ऑनलाइन टास्क का झांसा देकर 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अधिक कमाई का लालच देकर फरियादी से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवाए।

पुलिस ने अयान खान और सोनाली जैन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹62 हजार नकद, 2 मोबाइल फोन, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।

 

Related posts

देवी अहिल्या बाई होलकर का जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा जनकल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रणेता

khabarsamayper

बड़ामलहरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय आनंद तिवारी की मौत

khabarsamayper

विश्व खाद्य दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अन्नदाताओं को नमन

khabarsamayper

Leave a Comment