छतरपुर जिले में रबी सीजन के दौरान 82,178 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। 28 अक्टूबर 2026 से नहरों में पानी छोड़ने का प्रस्ताव है। कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने और जल प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए गए।
