Breaking News

बाइपोलर डिसऑर्डर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भोपाल जिले की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में बाइपोलर डिसऑर्डर दिवस मनाया

बाइपोलर डिसऑर्डर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भोपाल जिले की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में बाइपोलर डिसऑर्डर दिवस मनाया गया। इस अवसर बीमारी के लक्षणों और उपलब्ध विचार के उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर 31 मार्च को जिला जयप्रकाश चिकित्सालय में बाइपोलर डिसऑर्डर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् आयोजित इस शिविर में बीमारी के लक्षणों की जानकारी दी गई। परामर्श कार्यक्रम में बताया गया कि बाइपोलर डिसऑर्डर एक मानसिक विकार है जिसमें व्यक्ति के मूड में अत्यधिक उतार-चढ़ाव होता है। इसमें व्यक्ति को कभी अत्यधिक खुशी और ऊर्जा का अनुभव होता है, तो कभी अत्यधिक उदासी और थकान का अनुभव होता है। यह स्थिति व्यक्ति के जीवन को प्रभावित कर सकती है, जिसमें उनके रिश्ते, काम और दैनिक गतिविधियाँ शामिल हैं। इन लोगों में अवसाद के लक्षण जैसे कि उदासीनता, थकान और आत्महत्या के विचार, मैनिया के लक्षण जैसे कि अत्यधिक ऊर्जा, उत्साह और जोखिम भरे व्यवहार, अनिद्रा की समस्या एकाग्रता में कमी हो सकती है।

अभी तक ज्ञात कारणों में बाइपोलर डिसऑर्डर होने के कारण आनुवंशिक हो सकता है। न्यूरोकेमिकल असंतुलन और तनाव बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षणों को बढ़ा सकता है। बाइपोलर डिसऑर्डर के उपचार में चिकित्सक द्वारा रोग की स्थिति का आंकलन कर मूड स्टेबिलाइज़र और एंटीडिप्रेसेंट दवाएं दी जाती हैं। कॉग्निटिव- बिहेवियरल थेरेपी और फैमिली थेरेपी बाइपोलर डिसऑर्डर के उपचार में मदद कर सकती है।इसके अलावा जीवनशैली में बदलाव जैसे कि नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार, बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर टाइप 1 में व्यक्ति को कम से कम एक मैनिक एपिसोड (अत्यधिक खुशी और ऊर्जा का अनुभव) और कम से कम एक मेजर डिप्रेसिव एपिसोड (अत्यधिक उदासी और थकान का अनुभव) का अनुभव होता है।

बाइपोलर डिसऑर्डर टाइप 2 में व्यक्ति को कम से कम एक मेजर डिप्रेसिव एपिसोड और कम से कम एक हाइपोमैनिक एपिसोड (अत्यधिक खुशी और ऊर्जा का अनुभव, लेकिन मैनिक एपिसोड की तुलना में कम गंभीर) का अनुभव होता है। तीसरा है साइक्लोथाइमिक डिसऑर्डर, जिसमें व्यक्ति को कम से कम दो साल तक मूड में उतार-चढ़ाव का अनुभव होता है, लेकिन यह उतार-चढ़ाव बाइपोलर डिसऑर्डर की तुलना में कम गंभीर होता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को देखते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिले में मैदानी कार्यकर्ताओं को भी मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है । मूड में उतार-चढ़ाव, ऊर्जा में उतार-चढ़ाव, नींद में परिवर्तन, भूख में परिवर्तन, आत्मविश्वास में परिवर्तन, सोच और व्यवहार में परिवर्तन दिखने पर सलाह ली जानी चाहिए।

जिला चिकित्सालय जयप्रकाश के मनकक्ष में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध है। टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर 14416 अथवा 18008914416 पर 24 घंटे सातों दिन नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध है।

Related posts

सुबह होते ही युवक की सड़क हादसे में मौत —

khabarsamayper

शराब पीने से युवक की हुई मौत —

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा ग्वालियर संभाग के कमिश्नर, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कलेक्टर, एसपी अशोक नगर से चर्चा कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गरिमामयपूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले गत 4 अप्रैल को श्री आनंदपुर धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों को लेकर किये गये प्रबंधों का अवलोकन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 11 अप्रैल को मध्यप्रदेश आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी अशोक नगर जिले के श्री आनंदपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरू महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद जी और अन्य संतगण से भेंट कर श्री आनंदपुर धाम के सेवा प्रकल्पों की जानकारी लेंगे। धाम में वैशाखी मेले में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कार्यक्रम के स्वरूप और अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा संस्थानों में से एक अशोकनगर के श्री आनंदपुर धाम में प्रतिवर्ष वैशाखी पर वार्षिक मेला लगता है। इस समागम में धाम से जुड़े हजारों देशी-विदेशी अनुयायी पधारते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से यह मेला अविस्मरणीय बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम जैसे स्थान आस्था के केंद्र होने के साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यटन के भी बड़े केंद्र हैं। इसे जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को एक बार जरूर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी आनंद सरोवर में पुष्प करेंगे अर्पित प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर धाम परिसर स्थित आनंद सरोवर में पुष्प अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस धाम में होने वाली भक्ति और ज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के साथ ही संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम परिसर स्थित चारों मंदिरों को देखेंगे। वे विशाल सत्संग हॉल में मंचीय कार्यक्रम में वैशाखी के वार्षिक मेला आयोजन में नागरिकों और इस धाम से जुड़े देश-विदेश के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। वे लंगर में प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

khabarsamayper

Leave a Comment