Breaking News

सोमवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिले की खदानों में होने वाली दुर्घटनाओं संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में एसपी श्री अगम जैन, एएसपी सुश्री विदिता डागर, एसडीएम, खनिज विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे एवं व्हीसी के माध्यम से जिले के तहसीलदार एवं एसडीओपी जुड़े रहे।

बैठक में खदानों में कार्य करते समय सुरक्षा संबंधी मापदण्डों जिनमें एक्सकेवेटर चलाते समय सावधानी, डम्पर चलाते समय सावधानी, ड्रिलिंग करते समय सावधानी ब्लास्टिंग करवाते समय सावधानी, इलैक्ट्रीकल पैनल चलाते समय आदि कार्याें में बरतने वाली सावधानियों को लेकर चर्चा हुई।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि खदानों में कार्य करते समय सुरक्षा संबंधी मापदण्डों को पालन करने का सभी खनिज ठेकेदार 10 दिवस में प्रमाण पत्र उपलबध कराएं।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने राजस्व एवं पुलिस विभाग को 7 से 10 दिन के अंदर जिले की खदानों की सूची निकलवाकर संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिसमें सुरक्षा मानकों की जांच आदि सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा। इससे भविष्य की गंभीर घटनाओं से बचने की संभावना रहती है ऐसी घटना भविष्य में ना हो यदि निकल कर आती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने खदानों के क्षेत्रों में सुरक्षात्मक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यदि कोई घटना होती है तो सभी अधिकारी तत्काल संज्ञान में लेते हुए तत्परता दिखाएं। साथ ही होमगार्ड की टीम के साथ समन्वय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा माईनिंग क्षेत्र के एप्रोच रोड को समतल करें जिससे गाड़ियां आसानी से आ जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि 10 दिन में यदि कमियां पाई जाती हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खनिज अधिकारी को माइनिंग प्लान अप्रूवल करवाकर पालन करवाने के निर्देश दिए।

एसपी श्री जैन ने कहा कि दिए गए निर्देशों का संवेदनशीलता के साथ पालन करें। साथ ही खदानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं एवं कार्य करने वाले वर्करों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराएं।

*सावधानियां एवं सुरक्षात्मक मानक*

मशीनों की जानकारी रखते हुए चलाने से पहले हमेशा हैलमेट पहनें और आसपास देखें जिससे कोई दुर्घटना न हो, मशानों से उचित दूरी बनाए रखें, मशीनों के टायर में हवा एवं ब्रेक चेक कर,ें रिवर्स गैर में हॉर्न चलाएं, ओवर लोड गाडी को ओवर टेक न करें, गाडी चलाते समय कोई नशा न करें, डम्पर चलाते समय बैल्ट बाधें, ड्रिलिंग करते समय रोड की जांच करें साथ ही मास्क लगाकर रखें। फर्स्ट ऐड बॉक्स अपने पास रखें, हाथों में दस्ताने पहनें, ब्लास्टिंग करते समय आस पास तार फेंसिंग रहे और 500 मी. की दूरी पर लोगों को रोकें साथ ही ऐसे एरिया में पानी का छिडकाव करवाएं। साथ ही रात में माइंस पर लाइटिंग एवं इंडिकेशन की व्यवस्था सुनिश्चित रहे और समस्त स्टाफ सेफ्टी सूज एवं मास्क का प्रयोग करें।

Related posts

CNG पंप थप्पड़ कांड: ‘क्या माल लग रही है, आंख भी मारी…’ — SDM की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

khabarsamayper

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि आप परीक्षा के बाद परिणाम का तनाव न लें क्योंकि परीक्षा तो जिंदगी का हिस्सा हैं।

khabarsamayper

राज्यपाल, भोपाल गैस त्रासदी के दिवंगतों को देंगे श्रद्धांजलि

khabarsamayper

Leave a Comment