Breaking News

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये बनाए गए खरीदी केन्द्रों पर किसान भाईयों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत हो रहा है।

जिले में अब तक 203 किसानों से हुई 16605 क्विंटल गेहूँ की खरीदी

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये बनाए गए खरीदी केन्द्रों पर किसान भाईयों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सभी खरीदी केन्द्रों पर किसान भाइयों के लिये पेयजल व छाया की व्यवस्था के साथ उनका स्वागत भी किया जा रहा है। यहाँ लक्ष्मीगंज में सेंटर वेयर आउस परिसर में तिघरा सहकारी संस्था द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। बुधवार को यहाँ गेहूँ लेकर आए किसानों का पुष्पाहारों से स्वागत किया गया। इसी तरह ईंटमा, दुबहा तथा अन्य खरीदी केन्द्रों पर भी किसानों को सम्मानित किया गया। बुधवार को करहिया में भी उपार्जन केन्द्र शुरू हुआ।

जिले में अब तक 203 किसानों से 16 हजार 605 क्विंटल गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचकर गए किसानों को अब तक लगभग 89 लाख 26 हजार रूपए का भुगतान भी कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिये अभी तक 609 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराए जा चुके हैं।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उपार्जन व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जाए। साथ ही किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सभी खरीदी केन्द्रों पर शीतल पेयजल व छाया सहित अन्य बुनियादी सुविधायें भी पुख्ता रहें।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये 41 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सभी उपार्जन केन्द्रों को पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध कराया जा चुका है। किसान भाई अपने मोबाइल से स्वयं की सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा गेहूँ बेचने की तारीख का चयन कर स्लॉट बुक करा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 2600 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। जिसमें 175 रूपए प्रति क्विंटल बोनस शामिल है।

Related posts

रामपुर में ओवरलोडिंग का कहर: भूसे से भरा ट्रक बोलेरो पर पलटा, चालक की मौत

khabarsamayper

हमारे प्रदेश और देश के जनजातीय महापुरुषों ने हमें गौरवान्वित किया है।

khabarsamayper

सायबर ठगी के प्रति ग्वालियर किसानों को सावधान करने के लिये कृषि अभियांत्रिकी द्वारा यह एडवायजरी जारी

khabarsamayper

Leave a Comment