Breaking News

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 11 अप्रैल को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे

जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 11 अप्रैल को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे। श्री सिलावट इस दिन प्रात: काल लगभग 7:40 बजे रतलाम भिण्ड एक्सप्रेस से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे। यहाँ से होटल तानसेन जायेंगे।

निर्धारित कार्यकम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट प्रात: 10:30 बजे मुखर्जी भवन पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम मे भाग लेंगे। श्री सिलावट दोपहर 1:40 बजे वायु सेना के विमानतल पर पहुँचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ग्वालियर से वायुमार्ग द्वारा अशोकनगर जिले के प्रवास पर जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी की विदाई के दौरान सायंकाल 5:30 बजे भी प्रभारी मंत्री श्री सिलावट वायुसेना के विमानतल पर मौजूद रहेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 12 अप्रैल को प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद यहीं पर ग्वालियर नगर निगम की पेयजल एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री सिलावट सायंकाल 7:50 बजे रेलवे स्टेशन पहुँचकर रतलाम एक्सप्रेस द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Related posts

72 वर्षीय किसान ने भरा नामांकन: बोले — “अब दूसरों से उम्मीद नहीं, खुद करूंगा बदलाव”

khabarsamayper

छतरपुर में डीजे लाइट-साउंड चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

ऊर्जा मंत्री के सिर पर जल गया बल्ब —

khabarsamayper

Leave a Comment