Breaking News

पार्थ योजना का प्रशिक्षण 1 मई 2025 से प्रारंभ होगा।

खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा संचालित “पार्थ योजना 2025” के अंतर्गत युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पहले इस योजना का क्रियान्वयन 15 अप्रैल 2025 से किया जाना था, लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है।

नवीन मार्गदर्शिका के अनुसार, अब पार्थ योजना का प्रशिक्षण 1 मई 2025 से प्रारंभ होगा। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को भर्ती परीक्षाओं के लिए विशेष तैयारी कराई जाएगी। सागर जिले के इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग, खेल परिसर, सागर में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया

khabarsamayper

वार्ड 19 में गंदे पानी की समस्या पर हरकत में आया नगर पालिका प्रशासन

khabarsamayper

ग्वालियर में 22 वर्षीय फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में एकतरफा प्रेम का जिक्र

khabarsamayper

Leave a Comment