Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें देने 24 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें देने 24 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दिन उपनगर ग्वालियर में सीएम राइज स्कूल किलागेट के नवनिर्मित भवन, स्मार्ट स्कूल शिक्षानगर, फूलबाग के समीप नवनिर्मित 132 केव्ही का जीआईएस विद्युत उपकेन्द्र, सिविल हॉस्पिटल बिरलानगर का नवनिर्मित भवन, वेस्ट टू वंडरपार्क एवं हजीरा क्षेत्र में स्थित फुटबॉल मैदान का लोकार्पण करेंगे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कलेक्ट्रेट में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिन कार्यों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकार्पण करने जा रहे हैं, उनमें शेष कार्य हर हाल में 22 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार व अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम सहित विभिन्न कार्य एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 अप्रैल को जिन विकास कार्यों का लोकार्पण करने जा रहे हैं, उनसे उपनगर ग्वालियर की तस्वीर बदलेगी। करोड़ों करोड़ रूपए की लागत से इन कार्यों ने मूर्तरूप लिया है। उन्होंने कहा कि लोकार्पण कार्यक्रम में स्मार्ट स्कूल शिक्षानगर में संचालित होने जा रहे शासकीय बालक उमावि के बच्चों व उनके अभिभावकों को अवश्य आमंत्रित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि लोकार्पण कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ आयोजित हों, इसके लिये पुख्ता व्यवस्था की जाएं। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले आगुंतकों को कोई कठिनाई नहीं आनी चाहिए।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सभी कार्य एजेंसियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों का लोकार्पण होने जा रहा है उनकी 30 – 30 मिनट की वीडियो क्लिपिंग तैयार करें। यह क्लिपिंग लोकार्पण कार्यक्रम में दिखाएँ, जिससे शहर में विकसित हुई उत्कृष्ट अधोसंरचना के बारे में शहरवासी जान सकें।

Related posts

प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स

khabarsamayper

प्राडो म्यूजियम में लगभग 8 हजार से अधिक चित्र, 700 से अधिक मूर्तियाँ और विभिन्न प्रकार के ड्रॉइंग्स तथा मुद्रित दस्तावेजों का एक विशाल संग्रह

khabarsamayper

भारत एनसीएक्स 2024 का शानदार सफलता के साथ समापन; 600 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ प्रमुख पहलों का शुभारंभ और नवाचारों का प्रदर्शन किया गया

khabarsamayper

Leave a Comment