Breaking News

विश्व टीकाकरण सप्ताह, जो 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित हो रहा है

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया संस्था में प्रत्येक महीने आयोजित होने वाले  प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्था के प्रभारी डॉ आर.के. खरे एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता शहनीश ब्रेथल की उपस्थिति में FOGSI सागर शाखा की प्रेसिडेंट डॉ ज्योति चौहान, सचिव डॉ निधि जैन सदस्य डॉ साधना मिश्रा, ममता सिंघई द्वारा शिविर में सहयोग प्रदान किया गया। FOGSI के सदस्यों द्वारा महिला मरीजों की जांच की गई एवं उनको गर्भाधान के समय देखरेख करने की सलाह प्रदान की गई।
इस अवसर पर विश्व टीकाकरण सप्ताह, जो 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित हो रहा है एवं विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया गया । इस अवसर पर संस्था के प्रभारी डॉ आर. के. खरे, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास राज, डॉ सौरभ कुमार, सुपरवाइजर रामकुमार तिवारी, सुशील यादव एवं संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

सुशासन और लोककल्याण हमारी सरकार की पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस द्वारा 500 से अधिक गुंडा एवं निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर को थाना परिसर में एकत्र कर करवाई गई परेड*

khabarsamayper

बड़ामलहरा में प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

khabarsamayper

Leave a Comment