Breaking Newsअन्य

बड़ामलहरा में प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

बड़ामलहरा नगर की ईदगाह मस्जिद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

ईद की नमाज हाफिज जनाब कय्यूम खान द्वारा अदा कराई गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और बच्चों को ईदी भी बांटी गई।

त्योहार के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे।

इस अवसर पर एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार रंजना यादव, नायब तहसीलदार विशंवर सिंह मरावी, थाना प्रभारी शिशिर तिवारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही हाजी मुकीम खान, हाफिज अब्दुल गफ्फार खान, मुस्लिम सदर मेहबूब खान, कदीर खान, शफीक बेग, रजामुराद खान, इरफान खान, रफीक खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व की तरह मनाएं: CM मोहन यादव, कांवड़ियों की सुविधाओं पर भी दिए निर्देश

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा।

khabarsamayper

एक अल्प वेतन भोगी कर्मचारी के लिये एक सीमित आय में जीवन की मूल जरूरतों की पूर्ति करने के साथ-साथ परिवार के बेहतर भविष्य के लिये धन संचय करना एक बडी चुनौती है, इसमें केवल अर्थप्रबंधन ही हमें सहयोग कर सकता है।

khabarsamayper

Leave a Comment