Breaking Newsअन्य

सतपारा गांव में गैस सिलेंडर से लगी आग, परिवार की गृहस्थी जलकर राख

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग अंतर्गत भगवॉ थाना क्षेत्र के ग्राम सतपारा में बुधवार शाम गैस सिलेंडर से लगी आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया।

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा नगदी, जेवर, अनाज, कपड़े और फर्नीचर सहित करीब 8 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

Related posts

श्री भूपेन्द्र यादव ने सऊदी अरब के रियाद में मरुस्थलीकरण से निपटने हेतु संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन के सीओपी16 में सूखे से निपटने से संबंधित मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान भारत का वक्तव्य दिया

khabarsamayper

काम के दबाव से परेशान BLO ने खाया ज़हर, परिवार ने विभागीय अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

khabarsamayper

छतरपुर: पशुपालन, डेयरी और उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा—कलेक्टर ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment