Breaking News

मंत्री एवं सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने तीन दिवसीय छतरपुर जिले के दौरे के तहत शुक्रवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनीं

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने तीन दिवसीय छतरपुर जिले के दौरे के तहत शुक्रवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया।

सुबह 10 बजे टटम पंचायत की बेटी विदाई वाटिका में आयोजित जनचौपाल में केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे गौर, फिर ग्राम खुर्दा और शाम 4 बजे चुरवारी पंचायत भवन में जनचौपालों के माध्यम से जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

इन जनचौपालों में एसडीएम नौगांव श्री जी.एस. पटेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया, श्री धीरेंद्र शिवहरे, श्री राकेश पाठक, श्री रूपकिशोर पाठक, श्री रवि त्रिपाठी, श्री रामसेवक पटेल, श्री धीरेंद्र सिंह बुंदेला, श्री ठाकुरदास पटेल, श्री राजेश नापित भी मौजूद रहे।

Related posts

भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से कार पलटी, दो युवक घायल

khabarsamayper

24 साल पुराने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में छतरपुर पुलिस को सफलता

khabarsamayper

पशुपतिनाथ मंदिर में नोट छापन की मशीन गाने पर तरुण नामदेव ने किया डांस, हंगामा होने पर मांगी माफी —

khabarsamayper

Leave a Comment