Breaking News

स्वाधीनता आंदोलन में नाना साहेब पेशवा का संघर्ष इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वाधीनता आंदोलन में नाना साहेब पेशवा का संघर्ष इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कुशल नेतृत्वकर्ता पेशवा बालाजी बाजीराव ‘नाना साहेब’ की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि नाना साहेब पेशवा शौर्य और साहस के पर्याय थे। वर्ष 1857 के पहले स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध उनका अदम्य साहस से ओतप्रोत संघर्ष भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। नाना साहेब पेशवा ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अगाध देशभक्ति, वीरता एवं संघर्ष का परिचय दिया था। उनके जीवनकाल से मिली प्रेरणा हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का संचार करती है।

Related posts

दिल्ली में प्रदूषण कम करने को क्लाउड सीडिंग की तैयारी, DGCA ने IIT कानपुर को दी अनुमति

khabarsamayper

संगीत निर्देशक शान्तनु मोइत्रा को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान-2026

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेटियों के साथ मनाई दीपावली, कहा – प्रदेश की बेटियां हैं हमारा गौरव

khabarsamayper

Leave a Comment