Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व दुग्ध दिवस पर बधाई दी है। मध्यप्रदेश गौसेवा के संकल्प के साथ ‘दुग्ध से समृद्धि’ के पथ पर अग्रसर है। अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत गोपालन करने वाले आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और देश के दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 9 से बढ़ाकर हम 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने अनुबंध किया है, जिससे प्रदेश के ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जाएगी। सांची ब्रांड को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। गौशालाओं और गौ-पालकों को पूरा प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश में गाय के दूध से निर्मित उत्पाद और औषधियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। मध्यप्रदेश देश की डेयरी केपिटल बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पालकों को विश्व दुग्ध उत्पादन से जुडे किसानों, पशुपालकों को विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

/महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी को संविलयन कराने की मांग को लेकर आज जनसुनवाई में पहुंचे अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों सहित स्कूल में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर ज्ञापन लेने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी एम के कोटार्य ने कहा कि महाराजा छत्रसाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुगासी के संविलयन मामले में ज्ञापन प्राप्त हुआ है और शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मामले का निराकरण किया जाएगा वहीं दूसरी ओर नौगांव जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राकेश पाठक ने बताया कि लुगासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को संविलयन कराने के मामले में जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है और मांग की गई है कि शीघ्र ही इस स्कूल को संविलयन किया जाए ताकि स्कूली बच्चों को सभी सुविधाएं मिल सकें वहीं पूर्व सरपंच लुगासी ने बताया कि जिले के 56 स्कूलों में से 55 स्कूलो को संविलयन किया जा चुका है लेकिन लुगासी स्कूल के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो कि ठीक नहीं है इस अवसर पर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र मौजूद रहे।।

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर शालाओं में मिड-डे मील का निरीक्षण, अधिकारियों ने भोजन चखकर परखी गुणवत्ता

khabarsamayper

सटई में सराफा दुकान से चांदी की पायल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

khabarsamayper

Leave a Comment