Breaking Newsविविध

महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर छतरपुर पुलिस की सख़्त निगरानी, “जीरो टॉलरेंस” नीति पर अमल

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा को लेकर छतरपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को “जीरो टॉलरेंस” नीति पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, ऐसे आरोपी जिन पर दो या दो से अधिक महिला संबंधी अपराध दर्ज हैं, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसी के तहत ऐसे आरोपियों को थानों में बुलाकर उनकी गतिविधियों की जानकारी एकत्र की गई, साथ ही जो आरोपी क्षेत्र से बाहर हैं, उनके संबंध में भी सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।

पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों से इन आरोपियों के वर्तमान व्यवहार को लेकर फीडबैक लिया गया। साथ ही इन आरोपियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि:

  • वे अनावश्यक रूप से स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थलों एवं बाजार परिसरों में घूमने न जाएं।

  • किसी भी महिला को लेकर टिप्पणी या अभद्र व्यवहार न करें।

  • सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट या मैसेज साझा न करें।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में इनमें से कोई भी आरोपी पुनः किसी अपराध में लिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले में निर्भया मोबाइल टीम और महिला पुलिस अधिकारीगण द्वारा महिला बहुल क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

Related posts

पंचमढ़ी नगर के नजूल क्षेत्र को पंचमढ़ी अभयारण्य क्षेत्र से बाहर कर राजस्व नजूल घोषित करने की स्वीकृति

khabarsamayper

छतरपुर में अनाज व्यापारी लूट कांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करें।

khabarsamayper

Leave a Comment