Breaking Newsविविध

गढ़ी मलहरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व में चार गंभीर अपराधों में लिप्त

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम गौर तिराहा से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान राममिलन मिश्रा पिता भगवान चरण मिश्रा निवासी ग्राम गौर, गढ़ी मलहरा के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गौर तिराहा पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम यात्री प्रतीक्षालय पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि राममिलन मिश्रा पहले से बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, अवैध हथियार रखना, एससी-एसटी एक्ट और मारपीट जैसे चार गंभीर मामलों में लिप्त है। आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। बाद में आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक 375 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों पर भी छापेमारी की गई है। पुलिस हथियारों के स्रोतों की जानकारी जुटाकर अपराधियों की धरपकड़ में निरंतर लगी हुई है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह, प्रधान आरक्षक हजरत अली, प्रधान आरक्षक रामलाल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related posts

नाबालिग को बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेलने वाली मुख्य आरोपी संतोषी को 10 साल, सह आरोपी को 2 साल का सश्रम कारावास

khabarsamayper

2000 के बाद 500 रुपये के नोट को वापस लेने की अटकलों पर RBI गवर्नर ने कही ये बात —

khabarsamayper

राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी नेताओं पर दर्ज कराई एफआईआर

khabarsamayper

Leave a Comment