शिक्षा

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025 : छात्रों में दिखा पर्यटन के प्रति उत्साह, छतरपुर की उत्कृष्ट विद्यालय टीम रही प्रथम

छतरपुर। मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं में पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025 का जिला स्तरीय आयोजन शनिवार को उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 1 छतरपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 142 विद्यालयों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 92 टीमों ने खराब मौसम के बावजूद सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह ने बताया कि क्विज दो चरणों में आयोजित की गई—प्रथम चरण में लिखित परीक्षा एवं द्वितीय चरण में ऑडियो-विजुअल राउंड शामिल था।
क्विज मास्टर नीरज खरे ने मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, छतरपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया।
विजेता टीमों को मेडल, प्रमाण पत्र तथा तीन दिन व दो रात का मुफ्त पर्यटन भ्रमण कूपन प्रदान किया गया। अन्य श्रेष्ठ टीमों को भी यात्रा कूपन एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे:

🔹 प्रथम – शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्र.1 छतरपुर : उदेश यादव, राजवीर शर्मा, विपिन शुक्ला
🔹 द्वितीय – शा. कन्या उ.मा.वि. गुलगंज : नम्रता सिंह जादौन, मोहिनी साहू, खुशी असाटी
🔹 तृतीय – शा. उ.मा.वि. झींझन : नीलेश यादव, मनीष कुशवाहा, बीकेस पाल
🔹 चतुर्थ – महर्षि विद्या मंदिर छतरपुर : आरुष अग्निहोत्री, वैशाली पांडे, सर्वेशा यादव
🔹 पंचम – बी.ई.एच.एस. नींव एकेडमी : सानवी पटेल, अरुणिमा अग्रवाल, संचिता निगम
🔹 षष्ठम – शास. मॉडल उ.मा.वि. गौरिहार : अमित गुप्ता, सनी यादव, बॉबी पाल

पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय प्राचार्य एस.के. शर्मा, पर्यटन बोर्ड खजुराहो के सहायक अधीक्षक आर.के. पाठक, तकनीकी सहयोगी विजय सोनी, शरद अग्रवाल, स्कोरर दिलीप पांडे, नईम अहमद, एवं आयोजन प्रभारी एसपी बाजपेई, नीरज वाजपेयी की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

छिंदवाड़ा में कलेक्टर करेगी ध्वजारोहण!: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जारी हुए आदेश, परेड की सलामी लेकर, करेगी सीएम के संदेश का वाचन

Admin

छतरपुर में हादसे में 2 महिलाओं की मौत: बमीठा में पानी के टैंक में गिरी गर्भवती महिला, बिजावर में नवविवाहिता कुएं में गिरी

Admin

Leave a Comment