Breaking Newsशिक्षा

मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार मेधावी विद्यार्थियों को हर संभव प्रोत्साहन और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर एमपी बोर्ड की टॉपर कु. प्रियल द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए वीआईटी में प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अब बढ़कर 1 लाख 52 हजार रूपय हो गई है, जो वर्ष 2002-03 तक मात्र 11 हजार रुपए थी। पिछले डेढ़ साल में सिंचाई का रकबा साढ़े सात लाख हेक्टेयर बढ़ा है। नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से प्रदेश के कई जिलों को लाभ होगा। प्रदेश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार तत्परता पूर्वक हर संभव प्रयास कर रही है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने और शाला में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी देने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक निजी न्यूज चैनल द्वारा आयोजित स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप-2025 वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम आने वाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमरपाटन की कुमारी प्रियल द्विवेदी ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई वेल्लोर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) में करने की इच्छुक हैं, परंतु परिस्थिति वश यह संभव नहीं हो पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुमारी प्रियल द्विवेदी की वीआईटी में पढ़ाई की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 66 छात्राओं को सम्मानित किया, जिसमें प्रत्येक जिले की टॉपर छात्राओं को 50 हजार रुपए, प्रशस्ति-पत्र और प्रदेश में प्रथम आने वाली कु. प्रियल द्विवेदी को एक लाख रुपए तथा उनके स्कूल को भी एक लाख रुपए की राशि का चैक प्रदान किया।

Related posts

सत्येंद्र सिंह लोहिया ने CM मोहन यादव से की मुलाकात, तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने की तैयारी

khabarsamayper

100 मीटर दूर पानी की लाइन, फिर भी बूंद-बूंद को तरसे लोग! बजरंगनगर कॉलोनी में जल संकट गहराया

khabarsamayper

रीवा में फरवरी माह में शनिवार के अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment