Breaking Newsअन्य

धार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, देश का पहला पीएम मित्र पार्क बनेगा विकास की नई इबारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले और सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि यह पार्क प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और भारत को विश्व का टेक्सटाइल-हब बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ महाअभियान, ‘राष्ट्रीय पोषण माह’, ‘आदि सेवा पर्व’ और ‘सुमन सखी चैटवॉट’ का शुभारंभ किया।

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 15 लाख महिला हितग्राहियों को ₹450 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। उन्होंने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत अमरूद का पौधा भेंट किया और राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में 1 करोड़वां स्क्रीनिंग कार्ड भी प्रदान किया।

Related posts

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है

khabarsamayper

छतरपुर में बैंक सुरक्षा और साइबर फ्रॉड रोकथाम पर बड़ी बैठक, एडिशनल एसपी ने दिए निर्देश

khabarsamayper

समृद्धि के शिखर पर माता-पिता, समाज और देश को कभी नहीं भूलें : राज्यपाल श्री पटेल

khabarsamayper

Leave a Comment