Breaking Newsअन्य

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दतिया में जनकल्याणकारी योजनाओं का किया लाभ वितरण

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दतिया में जनकल्याणकारी योजनाओं का किया लाभ वितरण

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को दतिया जिले के भांडेर विकासखंड के ग्राम हंसापुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पीएम जनमन योजना सबका साथ-सबका विकास की भावना पर आधारित जनजाति कल्याण की अभूतपूर्व योजना है। यह योजना जनजाति समुदाय की प्रगति और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्यपाल ने हितग्राही श्रीमती पार्वती को उनके नए आवास में गृह प्रवेश कराया और कहा कि अपना घर केवल संरचना नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य की शुरुआत है।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। क्षय व सिकल सेल रोगियों को फूड बास्केट, मातृत्व वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, पीएम जनमन आवास, आहार अनुदान, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं के प्रमाण पत्र दिए गए।

राज्यपाल ने ‘सभी पढ़ें–सभी बढ़ें’ की भावना के तहत छात्र-छात्राओं को स्टडी किट भी वितरित की। उन्होंने जनता से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ अवश्य लें और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाएं।

Related posts

#एक_पेड़_माँ_के_नाम जरूर लगाएं और देखरेख करें: कलेक्टर

khabarsamayper

ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे पूरे शहर को सचेत करने के लिये एक संकेत पर सभी सायरन बजें

khabarsamayper

30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जाएगा।

khabarsamayper

Leave a Comment