अन्य

राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले – जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय समुदाय को मिला नया जीवन

Description:
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मुरैना विकासखंड के ग्राम धनेला में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं ने जनजातीय समुदाय को नवजीवन दिया है। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि अब पक्के मकान और स्वास्थ्य सुविधाएँ उनकी ज़िंदगी बदल रही हैं।
राज्यपाल ने सेवा पखवाड़े के तहत टीबी रोगियों से मुलाकात की और निक्षय मित्र के रूप में फलों की टोकरी भेंट की। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने स्वास्थ्य और आजीविका प्रदर्शनी का अवलोकन किया, श्रीअन्न से बने हलवे का स्वाद चखा और स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को सराहा। साथ ही उन्होंने हितग्राहियों को नए आवास में गृह प्रवेश भी कराया।


Related posts

छतरपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक, ई-समंस और वारंट की शत-प्रतिशत तामीली पर जोर

khabarsamayper

राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 में मध्यप्रदेश का जल संरक्षण मॉडल फिर चमका खरगोन को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ जिला, कावेश्वर ग्राम पंचायत को द्वितीय स्थान “जल संचय-जन भागीदारी” पहल में भी ईस्ट निमाड़ और गुना को शीर्ष रैंक

khabarsamayper

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: नवंबर में पारा 9°C पहुंचा, सामान्य से 4.5° कम

khabarsamayper

Leave a Comment