Breaking Newsअन्य

यातायात पाठशाला: छतरपुर में छात्रों को सड़क सुरक्षा का दिया गया ज्ञान

छतरपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “यातायात पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में कैवल्य एकेडमी के करीब 200 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रभारी यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने छात्रों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के साथ “गोल्डन ऑवर” और “राहवीर योजना” की जानकारी दी।

छात्रों को बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने और लाइसेंस होने पर ही वाहन चलाना चाहिए। साथ ही मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में करियर गाइडेंस, टाइम मैनेजमेंट और प्रोफेशनल एथिक्स जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

Related posts

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान” : CCTNS के ऑनलाइन प्रशिक्षण का पहला सत्र सम्पन्न

khabarsamayper

थाना सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध पटाखा विक्रय करते आरोपी को गिरफ्तार, ₹11,000 की आतिशबाजी सामग्री जप्त

khabarsamayper

अपराधियों पर सख्ती: छतरपुर पुलिस ने गुंडा-बदमाशों को थानों में बुलाकर दी सख्त चेतावनी

khabarsamayper

Leave a Comment