Breaking Newsअन्य

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज: मोहन यादव ने तय की डेडलाइन, 2027 दीपावली तक पूरे होंगे काम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं।

मंत्रालय में आयोजित मंत्री-मंडलीय समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि सिंहस्थ से जुड़े सभी विकास कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं।

बैठक में सिंहस्थ के सफल संचालन, विकास कार्यों की निगरानी, सूचना-शिक्षा-संचार गतिविधियों और आवश्यक अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों से तत्काल स्टाफ की पूर्ति और प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए।

समिति ने करीब 2,923 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से 22 कार्यों को स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि अगली बैठक उज्जैन में आयोजित की जाए।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित रहे।

Related posts

37 वर्ष 6 माह की सेवाओं के बाद एएसआई नसीम खान सेवानिवृत्त, एसपी ने किया सम्मानित

khabarsamayper

श्री जानकी निवास मंदिर में 150 वर्ष पुरानी बावड़ी का हुआ जीर्णोद्धार

khabarsamayper

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अधिकारियों संग किया सामूहिक गायन

khabarsamayper

Leave a Comment