Help

मध्यप्रदेश में अब हर साल होगा “मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट” — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ मध्यप्रदेश भी पर्यटन विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि “मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट” अब हर वर्ष आयोजित किया जाएगा

तीन दिवसीय मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में पहले ही दिन ₹3665 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले, जो प्रदेश की पर्यटन क्षमता का प्रमाण है। इस आयोजन में 27 देशों की भागीदारी ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “ट्रेवल मार्ट मध्यप्रदेश की विविधता, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बनेगा।”
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में जल्द ही हेलीकॉप्टर टूरिज्म सेवा और हेल्थ टूरिज्म को भी गति दी जाएगी।

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन नीति के मामले में देश के अन्य राज्यों से आगे है और यह राज्य “रचनात्मकता का पावर हाउस” बन चुका है।

मार्ट के दौरान बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर, अभिनेता रघुवीर यादव, और गजराज राव जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण एमओयू साइन हुए — जिनमें
👉 बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा अगले 5 वर्षों में ₹50 करोड़ का निवेश,
👉 EaseMyTrip और Aagman India के साथ टेंट सिटी विकास,
👉 Atavi Bird Foundation के साथ इको-टूरिज्म समझौता,
शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर एमपी टूरिज्म का नया टीवीसी “The Sitarist” लॉन्च किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सितार वादक अनुष्का शंकर ने अभिनय किया है।

 

Related posts

लैब टेक्नीशियन ने खून से लिखा पत्र: 13 सूत्रीय मांग को लेकर 8 दिनों से हड़ताल जारी

Admin

पति को गोद मे लेकर छतरपुर के कलेक्ट्रेट पहुंची पत्नी

khabarsamayper

हरपालपुर  थाने में पदस्थ si अरविन्द यादव ने दिखाई मानवता हर कोई कर रहा उनकी तारीफ़

khabarsamayper

Leave a Comment