Breaking Newsअन्य

देवास में नाबालिग चला रहा था कार, टक्कर के बाद दीवार में जा घुसी गाड़ी

मध्य प्रदेश के देवास जिले के सिविल लाइन क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़का कार चलाते हुए खतरनाक हादसे का कारण बना। सोमवार दोपहर यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीवार पूरी तरह ढह गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार गुस्से में कार के पीछे दौड़ता दिखा जबकि आसपास के लोग नाबालिग को पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। पुलिस ने अब वाहन मालिक और नाबालिग चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। यह हादसा अभिभावक जिम्मेदारी और ट्रैफिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल में कार्बाइड गन प्रभावितों से मिले — समुचित इलाज और आर्थिक सहायता के दिए निर्देश

khabarsamayper

अभ्युदय विश्वविद्यालय, खरगोन के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिए सफलता के सूत्र

khabarsamayper

हमले से बचने ,गेट कूदती बच्ची फिसली और घायल

khabarsamayper

Leave a Comment