Breaking Newsअन्य

कलेक्टर के निर्देश पर दो निराश्रित बालिकाओं का आधार पंजीयन

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 161 आवेदनों पर हुई सुनवाई — कलेक्टर के निर्देशन में सीईओ जिपं ने दो निराश्रित बालिकाओं के कराए आधार पंजीयन

छतरपुर।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई संपन्न हुई। इस जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीसी के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदार भी जुड़े रहे।

जनसुनवाई के दौरान दो निराश्रित बालिकाओं — पूजा कुमारी अहिरवार (11 वर्ष) और काली कुमारी अहिरवार (9 वर्ष) निवासी दालौन नेगुवां, बिजावर — का आधार पंजीयन विशेष रूप से कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने गजेटेड ऑफिसर के रूप में स्पेशल केस के तहत दोनों बालिकाओं का तहसील कार्यालय में तत्काल आधार पंजीयन करवाया।

Related posts

ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे पूरे शहर को सचेत करने के लिये एक संकेत पर सभी सायरन बजें

khabarsamayper

पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चुनावी रंजिश की आशंका

khabarsamayper

उद्योगों के क्षेत्र और सांस्कृतिक आध्यात्मिक परंपराओं, पर्यटन और बागवानी के क्षेत्र

khabarsamayper

Leave a Comment