Breaking Newsअन्य

कोदो-कुटकी उपार्जन का ऐतिहासिक निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों के कृषकों से पहली बार कोदो-कुटकी उपार्जन का किये जाने का निर्णय लिया, जिससे अधिक से अधिक जनजातीय कृषकों को फायदा होगा। इस के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रमुख कोदो-कुटकी उत्पादक जिलों जबलपुर, कटनी, मण्डला, डिंडोरी, छिंदवाडा, शहडोल, अनुपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी एवं सिंगरौली के कृषकों से कोदो-कुटकी का उपार्जन किया जायेगा। साथ ही अन्य जिलों से मांग आने पर उन जिले के कृषकों से भी उपार्जन किये जाने पर विचार किया जायेगा।

Related posts

सिकल सेल उन्मूलन को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान: मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

जिले में एसएसटी टीमों द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने सघन वाहन चैकिंग आरओ एवं एआरओ ने किया औचक निरीक्षण

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए कलाकार दल को बधाई दी।

khabarsamayper

Leave a Comment