Breaking Newsअन्य

सनातनी खरीदारी की अपील पर बोले लोग: पेट का कोई धर्म नहीं, अगर हर कोई अपने धर्म से खरीदेगा तो आधे लोग भूखे रह जाएंगे

सोशल मीडिया पर हाल ही में “केवल सनातनी दुकानों से खरीदारी करने” की अपील चर्चा में है। इस पर आम लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने कहा कि “पेट का कोई धर्म नहीं होता — न दुकानदार का, न ग्राहक का”। उनका मानना है कि धर्म के आधार पर व्यापार या खरीदारी को बांटना समाज में विभाजन बढ़ाएगा।

एक स्थानीय नागरिक ने कहा, “अगर हिंदू सिर्फ हिंदू से खरीदे और मुसलमान सिर्फ मुसलमान से, तो कई घरों में रात को चूल्हा नहीं जलेगा।”
दूसरे व्यक्ति ने कहा, “धर्म आस्था का विषय है, पर बाजार रोज़मर्रा की ज़रूरतों से चलता है। हमें इंसानियत से खरीदना चाहिए, न कि धर्म देखकर।”

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अपनी संस्कृति और उत्पादों को प्राथमिकता देना गलत नहीं है, लेकिन इसके नाम पर सामाजिक सौहार्द को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

Related posts

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’: तीन जिलों में 511 गिरफ्तार, 19 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

khabarsamayper

भोपाल मेट्रो ट्रैक पर उतरी CMRS टीम, ट्रेन में करेगी सफर—‘ओके रिपोर्ट’ मिली तो नवंबर में शुरू हो सकता है कॉमर्शियल रन

khabarsamayper

छतरपुर – विदेशी महिला पर्यटक के साथ ठगी

khabarsamayper

Leave a Comment