Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेटियों के साथ मनाई दीपावली, कहा – प्रदेश की बेटियां हैं हमारा गौरव

छतरपुर। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईदगाह हिल्स स्थित समुदायिक भवन में निर्धन परिवारों की बेटियों के साथ त्यौहार मनाया और उन्हें उपहार प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां प्रदेश का गौरव हैं और उनके जीवन को सुखी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित योजनाओं के तहत निर्धन परिवारों को आवास उपलब्ध कराकर उनकी खुशियों में बढ़ोतरी की जा रही है।

डॉ. यादव ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही बहनों और बेटियों के कल्याण की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के चेहरे पर मुस्कान लाता है और बेटियों के साथ होने से यह खुशी दोगुनी हो गई।

मुख्यमंत्री ने बेटियों से उनकी शिक्षा और परिवार से संबंधित सवाल पूछकर उनके साथ संवाद भी किया। सांसद श्री शर्मा ने भी इस अवसर पर बच्चों और परिवारों के बीच दीपावली की खुशी साझा की।

Related posts

लव मैरिज का खौफनाक एंड! पत्नी के दबाव से डरकर फैसल ने तैयबा को जंगल में मारा, लाश बागपत में मिली

khabarsamayper

आखिर लड़की ने क्यूँ किया पैर से देवेन्द्र फड़नवीस का तिलक —

khabarsamayper

ग्राम लुगासी में हवाई फायर करने वाला आरोपी अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment