Breaking Newsअन्य

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई, 11 की मौत, 20 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक भीषण रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही MEMU पैसेंजर ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। इस टक्कर में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे के पीछे ‘सिग्नल ओवरशूट’ को मुख्य कारण बताया है। घटना के बाद रेलवे एवं जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं।
घायलों को बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Related posts

वाटरलैंड वाटर पार्क में डूबने से मासूम बच्चे की मौत,9 वर्षीय हिमांशु उर्फ बाबू रैकवार पिता हरदेव रैकवार निवासी हनुमान टौरिया

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नौकरी और पेट्रोल पंप का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी अतुल पांडेय गिरफ्तार

khabarsamayper

बड़वानी में दावल शाह वली दरगाह में तोड़फोड़, समाज ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की

khabarsamayper

Leave a Comment