Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नौकरी और पेट्रोल पंप का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी अतुल पांडेय गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने नौकरी लगवाने और पेट्रोल पंप स्वीकृत कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन एवं थाना कोतवाली में दर्ज अलग-अलग प्रकरणों में मुख्य आरोपी अतुल कुमार पांडेय को मऊ-गुरसराय रोड से गिरफ्तार किया गया।

थाना सिविल लाइन में फरियादी करण सिंह निवासी महावीर कॉलोनी पुराना पन्ना नाका तथा थाना कोतवाली क्षेत्र की शिव कॉलोनी निवासी एक महिला फरियादिया से आरोपी ने नौकरी और पेट्रोल पंप स्वीकृति के नाम पर फर्जी लेटर, रसीद, नियुक्ति पत्र और इनवॉइस दिखाकर लाखों रुपये की ठगी की थी।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार, 2 मोबाइल फोन, 11 क्रेडिट-डेबिट कार्ड, 7 पासबुक-चेकबुक, नकद राशि एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना जारी है।

Related posts

छतरपुर नेशनल लोक अदालत में 731 मामलों का निपटारा, 16.37 करोड़ रुपये का अवार्ड पारित

khabarsamayper

सिविल लाइन टीआई बाल्मिक चौबे की IPL सट्टा,नशा मुक्ति को लेकर अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही

khabarsamayper

औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी।औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment