Breaking Newsअन्य

छतरपुर: चचेरे भाई की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी अद्धी बरामद

थाना बक्सवाहा पुलिस ने ग्राम चाचई सेमरा में चचेरे भाई पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी टिंकू उर्फ अखिलेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अक्टूबर माह में हुई थी, जिसमें आरोपी ने 12 बोर की देशी अद्धी से गोली चलाकर चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
सूचना मिलते ही डायल-112 व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। पीड़ित, परिजनों और साक्षियों के बयान एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था।
पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश देती रही और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया। आरोपी मारपीट और एससी-एसटी के दो अपराधों में पहले से लिप्त है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है और विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक शिवदयाल, आरक्षक सतीश, संजय लोधी, राजकुमार, राजेंद्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

ग्वालियर: 35 गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाला अन्नी कमरिया गिरफ्तार, पुरानी छावनी से दबोचा गया

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई।

khabarsamayper

बिजली उपभोक्ता सायबर जालसाजों से रहें सावधान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

khabarsamayper

Leave a Comment