Breaking Newsअन्य

दिल्ली के शास्त्री पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 30–31 दिसंबर की रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय वसीम के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वसीम पर डीडीए पार्क के पीछे लूप इलाके में चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल वसीम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Related posts

भाईदूज के दिन प्रात: से ही बहनें केन्द्रीय जेल पहुँचीं

khabarsamayper

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 140 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां कामाख्या देवी मंदिर में किए दर्शन

khabarsamayper

Leave a Comment