अन्य

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे 1500 रुपये प्रति माह

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे 1500 रुपये प्रति माह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। सबसे बड़ा फैसला— लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का रहा। अब बहनों को हर महीने 1250 की जगह 1500 रुपये मिलेंगे।

यह योजना मार्च 2023 में 1000 रुपये मासिक से शुरू हुई थी। सितंबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया था। नई वृद्धि के साथ नवंबर 2025 से बहनों के खातों में 1500 रुपये आने लगेंगे। इस फैसले से सरकार पर 1793 करोड़ 75 लाख रुपये का अतिरिक्त व्यय आएगा, जबकि वर्ष 2025-26 में कुल संभावित खर्च 20,450 करोड़ 99 लाख रुपये होगा।


ओंकारेश्वर में “अद्वैत लोक” निर्माण के लिए 2424 करोड़ की मंजूरी

मंत्रि-परिषद ने ओंकारेश्वर में बन रहे आचार्य शंकर संग्रहालय – ‘अद्वैत लोक’ के निर्माण की पुनरीक्षित लागत को मंजूरी दी है।
अद्वैत लोक परियोजना के अंतर्गत—
✅ 108 फीट की विशाल बहुधातु प्रतिमा
✅ शंकर संग्रहालय
✅ अंतर्राष्ट्रीय वेदान्त संस्थान
✅ अद्वैत निलयम
का निर्माण किया जा रहा है।
पहले लागत 2195 करोड़ 54 लाख थी, जिसे बढ़ाकर 2424 करोड़ 369 लाख रुपये कर दिया गया है।


सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप लगाने की मंजूरी

मंत्रि-परिषद ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य के सभी शासकीय भवनों की छत पर RESCO मॉडल से सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने की मंजूरी दी है।

▶ सरकार को इन प्लांट्स में निवेश नहीं करना होगा
▶ 25 साल तक संचालन और रख-रखाव डेवलपर करेगा
▶ सरकारी विभाग केवल उपयोग के हिसाब से यूनिट चार्ज देंगे
▶ यह दर डिस्कॉम से कम होगी, यानी सरकारी विभागों को बिजली बचत का लाभ होगा

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 16 शहरों की सरकारी इमारतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।


खंडवा की मांधाता तहसील में नए न्यायिक पद

मांधाता तहसील में व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ खण्ड श्रेणी का एक पद और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 6 पद स्वीकृत किए गए।
कुल 7 पदों पर सरकार को हर साल 52 लाख 76 हजार रुपये का व्यय होगा।

बैठक वंदे मातरम गायन के साथ शुरू हुई और सभी फैसलों को मंजूरी दी गई।

Related posts

“नगर परिषद CMO पर गंभीर आरोप — भाजपा नेता के घर फिंकवाया कचरा, वीडियो वायरल!”

khabarsamayper

फरीदाबाद: कंपनी के बाहर कार का शीशा तोड़कर 12 लाख रुपये का बैग चोरी

khabarsamayper

“न्याय पथ अभियान” के तहत एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से फरार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

khabarsamayper

Leave a Comment