Breaking Newsअन्य

IIT कानपुर के पूर्व छात्रों की ‘महा गुरुदक्षिणा’ — एक ही बैच ने दिए ₹100 करोड़

देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT कानपुर के वर्ष 2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपनी सिल्वर जुबली के अवसर पर संस्थान को ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक गुरुदक्षिणा दी है।

यह राशि भविष्य की वैश्विक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ‘Millennium School of Technology and Society’ की स्थापना के लिए उपयोग की जाएगी, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जलवायु परिवर्तन, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल इकॉनॉमी और सामाजिक नवाचार जैसे विषयों पर अत्याधुनिक शोध होगा।

IIT कानपुर के इतिहास में यह किसी एक बैच द्वारा दी गई सबसे बड़ी सामूहिक दानराशि मानी जा रही है।

संस्थान के निदेशक ने कहा कि यह पहल शिक्षा, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में संभाग के अन्य जिलों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने, आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये

khabarsamayper

प्रधानमंत्री ने मुंबई में नौका दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, मुख्य मार्गों से लेकर होटल-ढाबों तक बढ़ाई सुरक्षा

khabarsamayper

Leave a Comment