Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने विद्यार्थियों को दिया UPSC व प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्गदर्शन, साइबर व मुस्कान अभियान पर की चर्चा

छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने कोचिंग सेंटर से आए विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया और प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि निरंतर अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं।
कार्यक्रम में साइबर अपराध और यातायात सुरक्षा पर विशेष जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी प्रोफाइल और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर निजी जानकारी साझा न करें और साइबर अपराध की शिकायत www.cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन 1930 पर करें।
इसके साथ ही “मुस्कान अभियान” के तहत विद्यार्थियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने हेतु जागरूक किया गया और पास्को अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता की जानकारी भी दी गई।

Related posts

श्री मुखर्जी की अंतर्दृष्टि और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करते हुए उन्हें अद्वितीय बताया।

khabarsamayper

गोपालगंज में चायवाले के घर से निकला ‘साइबर साम्राज्य’ — 1 करोड़ नकद, सोना-चांदी बरामद!

khabarsamayper

10वीं का पेपर देकर लौट रहे छात्र का अपहरण: रेलवे स्टेशन के पास दो दर्जन युवकों ने बेरहमी से पीटा, दी गोली मारने की धमकी

khabarsamayper

Leave a Comment