Breaking Newsशिक्षा

ये भी गजब…! शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

 

ये भी गजब…! शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

शिक्षा विभाग! मरे हुए शिक्षकों को भेज दिए नोटिस”

मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। ई-अटेंडेंस लागू होने के बाद विभाग ने उपस्थिति शून्य मिलने पर कई शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए—लेकिन इनमें से तीनों शिक्षक कई महीने या साल पहले ही मर चुके हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी इन नोटिसों में चेतावनी दी गई है कि 3 दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, मृत शिक्षकों के नाम पोर्टल से हटाए नहीं गए थे, जिसके चलते उनकी उपस्थिति शून्य दिखाई दी और सिस्टम ने उन्हें भी नोटिस जारी कर दिए। संकुल प्राचार्यों द्वारा समय पर अपडेट न करने से यह बड़ी त्रुटि हुई।

जिन मृत शिक्षकों को नोटिस भेजे गए:

1. देवतादीन कोल, खर्रा हायर सेकंडरी स्कूल
✔ मृत्यु: 19 मई 2023

2. छोटेलाल साकेत, दुबगवां प्राथमिक शाला
✔ मृत्यु: 29 मई 2025

3. रामगरीब दीपांकर, प्राथमिक स्कूल बैरिहा
✔ मृत्यु: 17 फरवरी 2025

डीईओ के अनुसार—
“त्रुटिवश डिलीट न हुए नामों के कारण नोटिस जारी हुए हैं। मृत शिक्षकों को दिए गए सभी नोटिस निरस्त किए जाएंगे और सूची में सुधार कराया जाएगा।”
— रामराज मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, रीवा

Related posts

भरोसे का गला घोंटा: पड़ोस के टेलर ने दिखाई हैवानियत, घर पर अकेली थी युवती

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को भावांतर योजना में सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया

khabarsamayper

अयोध्या में कल भव्य ध्वजारोहण! प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे केसरिया ध्वज

khabarsamayper

Leave a Comment