Breaking Newsअन्य

छतरपुर व लवकुशनगर में जल संचय अभियान: नवांकुर संस्थाओं ने किया बोरी बंधान कार्य

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जल संचय अभियान के तहत छतरपुर और लवकुशनगर विकासखंडों में नवांकुर संस्थाओं द्वारा प्रभावी जल संरक्षण कार्य किए गए। छतरपुर के अतरार गांव में ‘वैभव बुंदेलखंड जनहित महिला समिति’ तथा लवकुशनगर के सूरजपुर में ‘ग्राम्या शिक्षा एवं पर्यावरण संवर्धन समिति’ ने बोरी बंधान कार्यक्रम संचालित किया।
कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर सखियों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ब्लॉक समन्वयक की निगरानी में ग्वारघाट नाले पर बने स्टॉप डेम पर भी जल संरक्षण कार्य किया गया।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता से जल संसाधन संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी वितरण आज

khabarsamayper

आगरा में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं — सिलेंडर ब्लास्ट से मकान हुआ धराशायी!

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 के अवसर पर किसी भी संकट की घड़ी में मानवता की सेवा में तत्पर स्वयंसेवकों को सादर नमन किया है

khabarsamayper

Leave a Comment