Breaking Newsअन्य

2026 होगा ‘कृषि एवं किसान वर्ष’: सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर CM मोहन यादव का जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारना सहकारी संस्थाओं का मूल उद्देश्य है। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2026 को प्रदेश में ‘कृषि एवं किसान वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। सीएम ने सहकारिता विभाग और कृषि विपणन सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने एवं फसल चक्र के अनुरूप सभी सुविधाएँ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए समितियों को मजबूत बनाएं।
सीएम ने प्राथमिकता के आधार पर सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे किसानों को पारदर्शी और सरल सेवाएँ मिल सकेंगी। उन्होंने समिति पदाधिकारियों के लिए प्रतिवर्ष संपत्ति का वार्षिक विवरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए।

Related posts

भिलाई में तेज़ रफ्तार ट्रेलर की टक्कर, नई नवेली दुल्हन की दर्दनाक मौत

khabarsamayper

154 करोड़ की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा फ्लाई-ओवर मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई-ओवर का करेंगे उद्घाटन

khabarsamayper

एमएनआरई ने सौर विनिर्माण को आगे बढ़ाने के लिए एएलएमएम आदेश 2019 में महत्वपूर्ण संशोधन की घोषणा की

khabarsamayper

Leave a Comment